18.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्रकारों से मारपीट और ठेका एजेंसी पर उठाए गंभीर सवाल, ठेका निरस्त करने की मांग…

HomeChhattisgarhस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्रकारों से मारपीट और ठेका एजेंसी पर उठाए...

Date:

रायपुर : 28 मई 2025

मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने तीव्र निंदा की है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ के संरक्षक एवं सलाहकार ओ.पी. शर्मा ने सफाई और सुरक्षा कार्य के लिए जिम्मेदार ठेका एजेंसी काल मी सर्विस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शर्मा के अनुसार, काल मी सर्विस बीते 8–10 वर्षों से अलग-अलग नामों से मेकाहारा में एकतरफा रूप से ठेका कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एजेंसी ‘जीरो प्रतिशत प्रॉफिट’ के नाम पर ठेका लेकर कर्मचारियों की संख्या में हेरफेर कर फर्जी उपस्थिति दर्शाती है और शासन को लाखों का चूना लगा रही है। सफाई सुपरवाइजरों द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है, वहीं शाम को गार्ड रूम में शराब सेवन के आरोप भी लगाए गए हैं।

सुपरवाइजर देव बिसेन पर अश्लील वीडियो बनाने और दुर्व्यवहार के आरोप में तीन बार जेल जा चुका होने के बावजूद उसे सेवा में बनाए रखने का सवाल खड़ा किया गया है। कोविड काल के दौरान भी 100 सफाई कर्मचारियों को हटाकर 40-40 हजार रुपए लेकर नए लोगों की भर्ती का आरोप एजेंसी पर लगाया गया है। साथ ही, ड्रेस के नाम पर प्रत्येक कर्मचारी से 10 हजार रुपए वसूलने की बात भी कही गई।

यह भी पढ़ें : मुहाजिरों के अधिकारों के लिए अल्ताफ हुसैन की पीएम मोदी से अपील…

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले की जानकारी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, संचालक चिकित्सा शिक्षा, अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे एजेंसी का मनोबल बढ़ा हुआ है।

संघ ने शासन से मांग की है कि काल मी सर्विस द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के ठेकों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और इन कार्यों की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए, जिससे पारदर्शिता और महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...