27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, परियोजनाओं में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश…

HomeChhattisgarhवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में विकास कार्यों का किया निरीक्षण,...

Date:

रायगढ़ : 26 मई 2025

राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी कार्य समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

वित्त मंत्री सबसे पहले नालंदा परिसर पहुंचे, जहां मुख्य भवन के साथ किड्स लाइब्रेरी का फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को मानसून के पहले प्लिंथ लेवल तक पूरा कर लिया जाए ताकि बारिश से कार्य बाधित न हो।

यह भी पढ़े :नीति आयोग की बैठक में चमका छत्तीसगढ़ मॉडल, CM विष्णु देव साय ने पेश किया ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ विजन डॉक्यूमेंट…

ऑक्सीजोन पार्क और सड़क विकास को दिए निर्देश

इसके बाद मंत्री श्री चौधरी ऑक्सीजोन पार्क पहुंचे और वहां जारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के चारों ओर की सड़कें बारिश से पहले तैयार करने और जल निकासी के लिए नालियों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क परिसर में समय पर वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने को भी कहा।

पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर में लगने वाले अस्थायी बाजार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नगर निगम आयुक्त को यहां बाजार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि अधिक व्यवसायी जुड़ सकें और आम लोगों को बेहतर खरीददारी विकल्प मिल सकें। उन्होंने शहर के अन्य बाजारों को भी सुव्यवस्थित करने और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बालसमुंद तालाब का सौंदर्यीकरण और इको ट्रेल का प्लान

वित्त मंत्री ने पहाड़ मंदिर मार्ग स्थित बालसमुंद तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की डिसिल्टिंग, लैंडस्केपिंग, चारों ओर वॉकवे और सस्टेनेबल प्लानिंग पर बल दिया। साथ ही पहाड़ मंदिर को जोड़ने वाले इको ट्रेल की कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए रायगढ़ में एक और ऑक्सीजोन पार्क बनने जा रहा है। कबीर चौक के पास किसान राइस मिल की खाली भूमि पर प्रस्तावित इस परियोजना का भी श्री चौधरी ने मुआयना किया। उन्होंने पार्किंग और चौपाटी की समुचित व्यवस्था के साथ परियोजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

कोसमनारा में बाबा धाम को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग का निरीक्षण करते हुए श्री चौधरी ने सड़क को डामरीकृत करने और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने आवश्यक तैयारियां ग्राम पंचायत और मंदिर समिति के समन्वय से करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, और ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...