20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

हाइवे पेट्रोल जशपुर व दुलदुला पुलिस ने बचाई ट्रक चालक की जान..

HomeChhattisgarhहाइवे पेट्रोल जशपुर व दुलदुला पुलिस ने बचाई ट्रक चालक की जान..

Date:

रात्रि 12 बजे लोरो घाट में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में फंसे वाहन चालक को सकुशल निकाल ,पहुंचाया अस्पताल |


जशपुर : 15 मार्च 2023 (आनंद गुप्ता )

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2020 को जिला पुलिस जशपुर हेतु हाईवे पेट्रोल वाहन प्रदाय उपरांत जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन किया जा रहा है।हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को जागरूक कर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन दिनांक से आज तक कुल 99 हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14-03-2023 को पेट्रोलिंग दौरान लोरो घाट जशपुर में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जिसमे उसका वाहन चालक सुमित गजवी पिता विनोद गजवी, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, व ट्रक क्लीनर फंस गए थे, जिन्हें हाइवे पट्रोल एवं दुलदुला पुलिस टीम द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातार प्रयास करते हुए गैस कटर से वाहन को काटकर सकुशल बाहर निकाला व ईलाज हेतु शासकीय देवशरण जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया, जहाँ घायलों की स्थति स्थिर बनी हुई है।
उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 292 विमल भगत, आरक्षक 690 दिलीप पटेल।
दुलदुला पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक 88 यशायाह मिंज, आरक्षक 709 योगेश भगत, सैनिक 203 दुर्गा प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही है।

हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा लगातार 24*7 घंटे पेट्रोलिंग करते हुए हाइवे में यातायात बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंच , यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के अलावा हाइवे में,लोरो घाट जैसे अतिदुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के अतिरिक्त,हाइवे में अन्यत्र भी वाहन दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार कर नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाकर घायलों की सहायता करते हुए, उनके परिजनों को खबर दी जाती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...