30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया गया नमन…

HomeChhattisgarhतिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया...

Date:

रायपुर; 22 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता और भारतीय सेना के साहस, शौर्य व पराक्रम को समर्पित भाजपा माना मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा महावीर नगर स्थित अटल उद्यान से प्रारंभ होकर अमलीडीह हनुमान मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप और ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने जानकारी दी कि तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय और भारतीय जवान जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान आयोजित सभा में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “जिस प्रकार बड़ी संख्या में आम नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए हैं, वह देश की एकजुटता, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। जब भी देश की सुरक्षा की बात होगी, हम सभी एक साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें :भारत निर्वाचन आयोग के 18 नवाचार,समावेशी सुगम और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की ओर सशक्त पहल…

वहीं विधायक मोतीलाल साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया है। हम अपनी सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हैं।” भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमें अपने नेतृत्व और सेना पर पूरा विश्वास है और हम जानते हैं कि देश उनके हाथों में सुरक्षित है।”

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ग्रामीण विधानसभा समन्वयक लीलाधर चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद अनामिका सिंह, विनय निर्मलकर, गायत्री नवरंगे, प्रभा विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विलास सुतार, मेघुराम साहू, संजय नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।

देशभक्ति के रंग में रंगी यह तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी, बल्कि यह भी संदेश दे गई कि जब बात भारत की आन, बान और शान की हो, तो पूरा देश एकजुट होकर खड़ा होता है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...