31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बजट सत्र: सदन में उठा विधायकों को विधानसभा आने से रोकने का मुद्दा..

HomeChhattisgarhबजट सत्र: सदन में उठा विधायकों को विधानसभा आने से रोकने का...

Date:

रायपुर: 15 मार्च 2023 (रवीश बेंजामिन )

पीएम आवास के मुद्दे पर भाजपा के विधानसभा घेराव के मद्देनजर लगाए गए बैरिकेड में विधायकों को रोकने का मामला सदन में उठा | शिवरतन शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जितने विधायक बिलासपुर रूट से आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है | मुझे आने नहीं दिया गया | मैं धरसीवां से घूमकर आ रहा हूं| धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह गंभीर विषय है | इस मामले में उन्होंने आसंदी से निर्देश देने की मांग रखी | इस दौरान प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित हो गई |

विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे से कहा कि ऐसा कथन आया है, ऐसा कुछ है तो आप निर्देशित करें | चौबे ने कहा कि अखबारों में प्रचार हुआ है कि चार पांच लाख लोगों को लाने वाले हैं | विधानसभा की सुरक्षा के लिए हमेशा यह व्यवस्था होती है | विधायकों को रोका जा रहा है ऐसी छत्तीसगढ़ में कभी न यह स्थिति थी, न होगी | शर्मा ने कहा कि मुझे रोका जा रहा है, मैं धरसीवां से घूमकर आ रहा हूं| अरूण वोरा ने चुटकी ली कि रोका जा रहा था फिर आप आए कैसे? चौबे बोले कि आप सही समय पर आए हैं, इसका मतलब है कि… कभी-कभी आप रास्ता बदलकर आ जाएंगे तो क्या होगा? इसके बाद केशव चंद्रा ने भी यह मुद्दा उठाया कि उन्हें रोका गया है और वे लेट हो गए हैं | पुलिस कुछ नहीं बता रही है कि कहां से जाना है | नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है | चौबे ने कहा कि किसी को नहीं रोका जा रहा है | इस पर चंद्रा ने कहा कि वे वीडियो दिखा सकते हैं।

अमरजीत भगत ने कहा कि संदिग्ध लोगों को रोका जा रहा होगा | इस पर शर्मा ने आपत्ति जताई कि विधायकों को संदिग्ध कहा जा रहा है | स्पीकर ने कहा कि आसंदी से निर्देश दिया गया कि किसी भी विधायकों को रोका नहीं जा सकता | ऐसा कर रहे हैं तो गलत कर रहे हैं | उन्होंने गृहमंत्री को दिखवा लेने कहा, जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि वो अधिकारियों को निर्देश दे देंगे , किसी भी विधायकों को रोका नहीं जाये। गृहमंत्री ने कहा कि पहले भी निर्देश दिया जा चुका है कि किसी भी विधायक को ना रोका जाये, अगर फिर भी ऐसा हो रहा है तो वो दोबारा निर्देश करा रहे हैं।

धर्मजीत सिंह ने कहा कि एक राजनीतिक आंदोलन हो रहा है | कोई आतंकवादी घटना नहीं हो रही है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी को भी नहीं रोका जा रहा है | सत्र के दौरान यह निर्देश है कि विधायकों को नहीं रोकना है| आज की स्थिति में बैरिकेड्स में यदि रोका गया होगा तो कौन है, यह देखने के लिए रोका गया होगा, लेकिन विधायकों को नहीं रोका जा रहा है।

पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने कहा कि बताने के बाद भी रोका जा रहा है | पुलिस अधिकारी यह कह रहे हैं कि आपको समय से पहले आना था| चंद्रा ने कहा कि ऐसा था तो यही रुक जाते।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...