29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

यमुना सफाई पर आज अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक, सीएम रेखा गुप्ता और एलजी भी होंगे शामिल…

HomeNationalयमुना सफाई पर आज अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक, सीएम...

Date:

नई दिल्ली 22 मई 2025

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर आज गुरुवार सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय सक्सेना, जल मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।बैठक का उद्देश्य यमुना सफाई से जुड़ी वर्तमान योजनाओं की समीक्षा करना और आगे की रणनीति तय करना है। सफाई अभियान तीन चरणों में चल रहा है – नालों की सफाई, यमुना तटों का सौंदर्यीकरण और नदी के जल प्रवाह को अविरल बनाए रखना।

यह भी पढ़ें :सनकी युवक ने युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी फरार…

इससे पहले अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भी यमुना सफाई पर उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। उस बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा था कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए एक विस्तृत योजना पर काम चल रहा है।केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर यमुना को साफ करने के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा सरकार इसे चुनावी वादे के रूप में गंभीरता से ले रही है और युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related