27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा…

HomeChhattisgarhसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात,...

Date:

रायपुर : 21 मई 2025

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात की जानकारी सांसद ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की। सांसद अग्रवाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के समग्र विकास, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, “शिवराज जी का अनुभव और दृष्टिकोण ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गांवों और किसानों को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, नारायणपुर में 27 नक्सली ढेर…

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान को हाल ही में केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव से अब छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य को भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह शिष्टाचार भेंट छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में गति लाने की संभावनाओं को मजबूती देने के रूप में देखी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

भिलाई /छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• सुपेला मार्केट के आकाश गंगा...