24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने की नितिन गडकरी से मुलाकात…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने की...

Date:

रायपुर: 20 मई 2025

रायपुर सांसद और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़, विशेषकर रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, सुधार और मजबूतीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सड़क नेटवर्क की आवश्यकता है, जिससे आवागमन सुगम हो और राज्य के विकास को गति मिले। उन्होंने रायपुर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें :रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की दिशा में बड़ी पहल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया मुद्दा…

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के अधोसंरचना विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ के हर कोने तक अच्छी सड़कें पहुंचाना है, ताकि विकास सभी क्षेत्रों तक समान रूप से पहुंचे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...