30.5 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

महाराष्ट्र मंडल की महिलाओं ने संकट चतुर्थी पर किया सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ…

HomeChhattisgarhमहाराष्ट्र मंडल की महिलाओं ने संकट चतुर्थी पर किया सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ...

Date:

रायपुर : 16 मई 2025

संकट चतुर्थी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने 16 मई, शुक्रवार को सामूहिक रूप से अथर्वशीर्ष का पाठ कर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह आयोजन केंद्र की संयोजिका श्रीमती जयश्री ढेंकणे के निवास पर आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा का स्मरण करते हुए अथर्वशीर्ष का पाठ किया। पाठ से पूर्व सभी महिलाओं ने विश्व शांति और देश की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए देश के वीर जवानों की सलामती और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें;आयुष्मान आरोग्य मंदिर की CHO आरती यादव की आत्महत्या: संविदा शोषण और मानसिक उत्पीड़न बनी मौत की वजह, प्रदेशभर में आक्रोश…

इस अवसर पर डॉ. अलका गोले, अनुश्री मोखरीवाले, जयंती मोहंती, जयश्री ढेंकणे, रुही शेलोडकर सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन की विशेष बात यह रही कि मासूम रूही शेलोडकर ने भी अपने बालस्वरूप में अथर्वशीर्ष पाठ में महिलाओं का साथ देने का सराहनीय प्रयास किया, जिससे वातावरण भावविभोर हो उठा।

महाराष्ट्र मंडल के सरोना केंद्र की ओर से समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, जो न केवल भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और समर्पण की भावना को भी प्रबल करते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...