23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सुशासन तिहार को लेकर मंत्री गंभीर, कहा- शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे – मंत्री टंकराम वर्मा …

HomeChhattisgarhBALODA-BAZARसुशासन तिहार को लेकर मंत्री गंभीर, कहा- शासन की योजनाओं का लाभ...

Date:

बलौदा बाज़ार : 09 मई 2025 (संवाददाता )

सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति का गहन मूल्यांकन करते हुए राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली | इस समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाएं केवल फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए | इसके लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएं |

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश: मंत्री वर्मा ने सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे जैसे राजस्व प्रकरणों का जल्द समाधान करने पर जोर देते हुए कहा कि यह आमजन की रोजमर्रा की समस्याएं हैं, जिनका त्वरित निराकरण ही प्रशासन की सक्रियता दर्शाता है | साथ ही बताया गया कि राज्य सरकार ने भूमि रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए एकीकृत प्रणाली की शुरुआत की है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी |

यह भी पढ़ें:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रदेश का पहला सैटेलाइट नशा मुक्ति केंद्र प्रारंभ…

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधारने पर विशेष फोकस: बैठक के दौरान जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि जिला अस्पताल रिफरल सेंटर न बने, यह सुनिश्चित किया जाए | मरीजों को मामूली इलाज के लिए निजी अस्पतालों में रेफर करना बंद हो | उन्होंने यह भी कहा कि यदि एम्बुलेंस सेवा में कमीशनबाजी की शिकायतें सामने आती हैं, तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए | आयुष्मान योजना के तहत इलाज में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों को डी-इम्पैनल किया जाए |

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...