29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायगढ़ में 5 करोड़ का राशन घोटाला उजागर105 दुकानों के भौतिक सत्यापन में खुली पोल, समितियों पर एफआईआर की तैयारी…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में 5 करोड़ का राशन घोटाला उजागर105 दुकानों के भौतिक सत्यापन...

Date:

रायगढ: 06 मई 2025 (संवाददाता)

रायगढ़। जिले में राशन दुकानों के स्टॉक की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। खाद्य विभाग द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का राशन गायब पाया गया है। यह जांच राज्य सरकार के निर्देश पर की जा रही थी, जिसके तहत रायगढ़ जिले की 105 राशन दुकानों की रैंडम जांच की गई।

जांच में करीब 12,109 क्विंटल चावल, 220 क्विंटल नमक, 108 क्विंटल शक्कर और 82 क्विंटल चने की हेरा-फेरी सामने आई है। इसमें खरसिया और धरमजयगढ़ क्षेत्र की दुकानों में सबसे अधिक गड़बड़ी पाई गई है।

खरसिया की दो दुकानों में 864 क्विंटल

धरमजयगढ़ की दो दुकानों में लगभग 1000 क्विंटल

खरसिया की एक अन्य दुकान में 128 क्विंटल चावल कम मिला है।

खाद्य विभाग की टीम ने जब इन दुकानों की जांच की तो संबंधित समितियां स्टॉक की जानकारी देने में असमर्थ रहीं। विभाग ने अब सभी समितियों को नोटिस जारी कर दिया है, और जिन दुकानों में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के राशन दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य दुकानों की भी जांच होगी और कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

खबरें और भी…https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...