20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” संगोष्ठी में तेलुगु समाज की सक्रिय भागीदारी…

HomeChhattisgarh"एक राष्ट्र, एक चुनाव" संगोष्ठी में तेलुगु समाज की सक्रिय भागीदारी...

Date:

रायपुर: 04 मई 2025 (भुषण)

रायपुर समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में आज “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिम विधानसभा विधायक श्री राजेश मुणत, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस संगोष्ठी में तेलुगु समाज की ओर से तेलुगु वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री टी. गोपी, सचिव श्री के. सत्य बाबु, संरक्षक सदस्य श्री बी. लक्ष्मण, कार्यकारिणी सदस्य श्री नागेश, श्री कमल समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तेलुगु समाज ने कार्यक्रम के दौरान “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में अपनी ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति सौंपते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश में चुनाव प्रक्रिया की एकरूपता की आवश्यकता पर विचार रखते हुए इसे संसाधनों की बचत और बेहतर शासन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। तेलुगु समाज की भागीदारी ने सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...