23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच दिखी नई सियासी एकजुटता…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच दिखी नई...

Date:

रायपुर: 3 मई 2025 (भूषण )
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सरकारी कार्यवाहियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू से हुई टेलीफोनिक बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि साहू समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सरकार के प्रयासों की सराहना की, जिसे लेकर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फोन कर आभार जताया।

विजय शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो। इस दिशा में जो भी साथ आएगा, हम उसका सम्मान करेंगे।” बातचीत के दौरान धनेंद्र साहू ने भी इस मुद्दे पर सरकार के कामों की सराहना करते हुए कहा, “जो सच है, उसे बोलना चाहिए। जब पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हो रही है तो विपक्ष में रहकर भी उसका विरोध नहीं किया जा सकता।”

उप मुख्यमंत्री ने बातचीत में बताया कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक और बस्तर पुंडम जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

विजय शर्मा ने यह भी बताया कि बस्तर में शांति के लिए बलिदान देने वाले जवानों और नागरिकों की याद में “बलिदानी स्मारक” बनाए जा रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा स्मारकों की योजना तैयार है, जिन पर संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और प्रत्येक पर करीब तीन लाख रुपये खर्च होंगे।

धनेंद्र साहू ने इन पहलों को “सच्चा सम्मान” बताते हुए कहा, “यह उन वीरों के प्रति उचित श्रद्धांजलि है जिन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।” विजय शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि वे इस बार झीरम घाटी जाकर वहां शहीद नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने समर्थन जताते हुए कहा, “झीरम जैसी घटनाएं किसी पार्टी की नहीं, पूरे समाज की पीड़ा होती हैं। ऐसी जगहों पर एकजुटता दिखाना ही सही राजनीति है।”

इस पूरे घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के दूसरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर विपक्ष सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करता है, तो यह आदर्श राजनीति की मिसाल है।” हालांकि उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर निशाना भी साधा और कहा, “जो पार्टी पांच साल तक नक्सलियों को परोक्ष संरक्षण देती रही, वही आज सरकार को विफल बता रही है। इससे साफ है कि उनके मन में अब भी नक्सलियों के प्रति नरमी है।”

इस संवाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई सियासी समझदारी की झलक मिली है, जो राज्य की शांति और विकास के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...