29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर में पहली बार आयोजित हुआ “छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो 2025″…

HomeChhattisgarhरायपुर में पहली बार आयोजित हुआ "छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो 2025"...

Date:

रायपुर : 21 मार्च 2025 (भूषण )

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार “छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो 2025 (CITEX 2025)” का आयोजन किया गया। यह एक्सपो 20 से 23 मार्च 2025 तक सेंट पॉल चर्च कंपाउंड, सिविल लाइंस में आयोजित हो रहा है। MSME मंत्रालय (भारत सरकार) और PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को प्रोत्साहित करना और उनके निर्यात को बढ़ावा देना है।

CITEX 2025 का उद्घाटन MSME मंत्रालय के सहायक निदेशक किशोर इरपाते और CSIDC के महाप्रबंधक ओपी बंजारे ने किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। एक्सपो में हस्तशिल्प, कृषि, फर्नीचर, आभूषण, निर्माण उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण, आयुष और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 60 MSMEs अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

PHDCCI के अनुसार, यह एक्सपो छत्तीसगढ़ के MSMEs को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे राज्य के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और छोटे उद्यमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...