16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अंबिकापुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप…

HomeChhattisgarhAmbikapurअंबिकापुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर...

Date:

अंबिकापुर: 20 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के भट्ठापारा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शादी के महज तीन महीने बाद रोशनी भाजन (22) का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मणिपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर मृतका रोशनी के भाई विश्वास भाजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। मायके पक्ष का कहना है कि फांसी लगाने की जगह तक रोशनी खुद नहीं पहुंच सकती थी, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है।

शादी के बाद से ही प्रताड़ना का आरोप:

रोशनी भाजन की शादी झारखंड के मेराल गांव निवासी अक्षय पासी (24) से 1 दिसंबर 2024 को हुई थी। अक्षय पासी केटरिंग का व्यवसाय करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही रोशनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी में 2 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन रोशनी के साथ मारपीट होती थी।

परिजनों के मुताबिक, 19 मार्च को रोशनी ने अपने भाई से फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। अगले ही दिन उसका शव फांसी से लटका मिला। रोशनी के माथे, चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ होता है कि उसके साथ मारपीट की गई थी। वहीं, ससुराल पक्ष ने दहेज और मारपीट के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि होली के दौरान दोनों परिवारों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था और न ही उन्होंने कभी दहेज की मांग की। ससुराल पक्ष के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई:

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर भी जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...