31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में 21 मार्च को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, सीएम विष्णुदेव साय और नितिन नबीन रहेंगे शामिल…

HomeChhattisgarhरायपुर में 21 मार्च को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, सीएम विष्णुदेव साय...

Date:

रायपुर: 20 मार्च 2025 (भूषण)

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।

बैठक के मुख्य एजेंडे:

  1. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर मंथन।
  2. भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर चर्चा।
  3. प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा।
  4. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति।

भाजपा की इस बैठक को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। संगठन को और प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष चर्चा होगी। बैठक में लिए गए निर्णयों का प्रभाव राज्य की राजनीति पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...