36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया…

HomeChhattisgarhऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Date:

चेन्नई : 16 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोग्राफी, ईसीजी और ईकोकार्डियोग्राम जैसे आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए।

विदेश से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ए.आर. रहमान हाल ही में लंदन से लौटे थे, जहां उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था। भारत लौटने के बाद उन्होंने पहले गर्दन के आसपास दर्द महसूस किया और बाद में यह दर्द सीने में फैल गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी:

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की एक विशेष टीम रहमान के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

प्रशंसकों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना:

जैसे ही रहमान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं शुरू कर दीं। फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

पिछले साल निजी जिंदगी को लेकर रहे थे सुर्खियों में:

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में ए.आर. रहमान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में थे, जब उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार, रहमान की स्थिति स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related