35.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

छत्तीसगढ़ में मार्च में ही बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में मार्च में ही बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 40...

Date:

रायपुर : 15 मार्च 2025 (रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, रायपुर)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात बने रहे, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश हो सकती है।

बिलासपुर में तापमान 40 डिग्री पार, लोगों को सताने लगी गर्मी

बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में आज भी रहेगा 40 डिग्री तापमान

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।

अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम

प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान अंबिकापुर में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। हालांकि, दिन में यहां भी गर्मी का असर दिखा और अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी से बचाव के लिए लोग कर रहे उपाय

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग सिर पर गमछा और चेहरे को ढककर घर से बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, हल्के और सूती कपड़े पहनने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...