30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

पीएम से पहले राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ आयेंगे ,समारोह में करेंगी शिरकत…

HomeChhattisgarhपीएम से पहले राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ आयेंगे ,समारोह में करेंगी शिरकत...

Date:

रायपुर : 06 मार्च 2025 (sc टीम)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वे 24 मार्च को रायपुर पहुंचेंगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनका दौरा 30 मार्च को संभावित है। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं और नई परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को एक अहम बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के उच्च पदाधिकारी मौजूद थे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...