37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रेगुलर टीचर्स को हाई कोर्ट का झटका ,प्रमोशन के खिलाफ लगी याचिका खारिज

HomeChhattisgarhरेगुलर टीचर्स को हाई कोर्ट का झटका ,प्रमोशन के खिलाफ लगी याचिका...

Date:

बिलासपुर : 09 मार्च 2023 .

रेगुलर टीचर्स ने शासन के शिक्षक एल.बी संवर्ग की पदोन्नति के लिए तय वर्षों में दी रियायत के खिलाफ अपील की थी जिसे सरकार ने शिक्षक भर्ती पदोन्नति नियम 2019 में शिक्षक एल.बी .संवर्ग में 5 वर्षों का शिक्षा विभाग में अनुभव रखा था | बाद में सरकार ने केबिनेट में बैठक कर आवश्यक संशोधन करते हुवे अनुभव के तय लिमिट को 3 वर्ष के लिए सीमित कर दिया था , इसके बाद प्रदेश में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर हो गयी थी |

प्रदेशभर के रेगुलर शिक्षकों ने शिक्षक भर्ती पदोन्नति नियम को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी | याचिका में कहा गया था कि” शासन ने रेगुलर शिक्षको के पदोन्नति के नियम में बदलाव कर हजारों शिक्षकों के प्रमोशन को रोकने की कोशिश की है | शासन ने नियम 2019 को बदलकर नए नियम लागू किये हैं | पहले पदोन्नति के लिए कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होने पर पदोन्नति दी जाती थी लेकिन इसे बदलकर 3 साल में पदोन्नति देने के नियम ने सीनियारिटी को खतरा महसूस होने लगा है |

इस मामले में पेश याचिका में इस नियम खिलाफ कुछ नियमित शिक्षकों की याचिका को खारिज कर दिया गया | कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि शासन ने 3 वर्ष के अनुभव के आधार पर शिक्षक एल.बी. संवर्ग को पदोन्नति देने का जो निर्णय लिया है | वह यथावत रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...