26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

घर में घुसकर नक्सलियों ने किया सरपंच प्रत्याशी की हत्या…

HomeChhattisgarhघर में घुसकर नक्सलियों ने किया सरपंच प्रत्याशी की हत्या...

Date:

दंतेवाड़ा: 07 फरवरी 2025 (टीम स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने सरपंच पद के प्रत्याशी की गला रेतकर हत्या कर दी है, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ अब जब राज्य में पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे तो ऐसे में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात को अरनपुर गांव की है जहां माओवादियों ने सरपंच पद के प्रत्याशी 45 वर्षीय जोगा बारसे के घर पर धावा बोल दिया था और कुल्हाड़ी से दरवाजे को तोड़कर घर में दाखिल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद माओवादियों ने परिवार के सामने ही कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से बारसे की गला रेतकर हत्या कर दी, इस घटना से परिजन स्तब्ध रह गये।

चुनाव नही लड़ने की दे रहे धमकी:

इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में होने जा रहे पंचायत चुनाव का माओवादियों ने बहिष्कार किया है और लोगों को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बारसे के प्रत्याशी बनने के बाद से माओवादी उनसे नाखुश थे। बारसे क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेताओं में थे और लगातार चुनाव जीत रहे थे। उनकी जीत को लेकर सभी आश्वस्त थे।

जानकारी के अनुसार पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले माओवादियों ने जिले में चार फरवरी को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। माओवादियों ने उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप भी लगाया था। वहीं तीन फरवरी की रात माओवादियों ने पड़ोसी जिले बीजापुर में दो लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें से एक उनका पूर्व सहयोगी था। पिछले माह 26 जनवरी को माओवादियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में पिछले साल 68 नागरिक मारे गए है। राज्य में इस माह नगरीय और पंचायत निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं जिसके तहत 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक चरण में होंगे, जबकि पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे। वहीँ इस घटना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये जा रहे है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related