30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

गणतंत्र दिवस पर शिक्षक हुए सम्मानित…

HomeChhattisgarhगणतंत्र दिवस पर शिक्षक हुए सम्मानित...

Date:

पलारी: 29 जनवरी 2025 (दिनेश साहू)

कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पलारी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकासखण्ड पलारी के अलग अलग विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार वर्मा जी ने नवपहल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शाल श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये। श्री नरेश कुमार वर्मा जी ने बताया कि इस नवपहल से शिक्षक वर्ग उत्साहित होंगे और बेहतर ढंग से पालको एवं समुदाय के साथ समन्वय कर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य करेंगे।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कु. रजनी साहू सहायक शिक्षक एल.बी. शास.प्राथ. शाला बलौदी, एवं श्री देवकुमार मारकंडे सहायक शिक्षक एल.बी. शास.प्राथ. शाला छेरकापुर, को नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा में सभी बच्चों का एफ.एल.एन स्तर उपलब्धि के लिए, श्रीमती कौशिल्या कन्नौजे सहायक शिक्षक एल.बी. शास.प्राथ.शाला कोसमंदी, को बच्चों का अच्छा अभ्यास करानें एवं कक्षा में प्रतिदिन नियमित रूप से विषयगत लेखन गतिविधी का अवसर देने, श्री हीराशंकर मनहरे सहायक शिक्षक एल.बी. शास.प्राथ. शाला मोहतरा, को प्रतिदिन कक्षा में सहायक शिक्षण सामग्री के साथ अध्यापन कराने, पुस्तकालय का नियमित कार्यात्मक उपयोग करने, श्रीमती शशिप्रभा वर्मा, प्रधानपाठक शास.प्राथ. शाला केशला को .. अकादमिक तथा प्रशासनिक संतुलन कर समन्वय स्थापित करने एवं संकुल स्तर पर मास्टर ट्रेनर का कार्य करने पर दिया गया।

इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार वर्मा, पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.एन. वर्मा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सतीश महेश्वरी, लेखापाल टी.एस. साहू, भोलाराम साहू, शिवकुमार सेन, टी.एस.ध्रुव, थानेश्वर चन्द्रवंशी, पी.के साहू, सौरभ ध्रुव, वेदकुमार साहू, आकाश ध्रुव, एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...