23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

महाकुंभ मेले में आग,खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका,200 शिविर जलकर राख …

HomeUttarpradeshमहाकुंभ मेले में आग,खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका,200 शिविर जलकर...

Date:

प्रयागराज : 19 जनवरी 2025 (यू पी डेस्क )

प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी। लगभग 200 शिविर आग में जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता प्रेस की रसोई में शाम 4 बजकर 10 मिनट पर छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। जिसके चलते 20 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। मेला सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था। महाकुंभ मेले में आग लगने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी राहत कार्यों की पल-पल की अपडेट लेते रहे। सीएम योगी की क्विक रिस्पॉन्स पॉलिसी काम आई। इसके चलते फायर ब्रिगेड चंद मिनटों में मौके पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने फ्लीट रोककर फायर ब्रिगेड को रास्ता दिया। योगी ने प्रधानमंत्री को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि सभी इमरजेंसी सेवाएं 24×7 अलर्ट मोड में रहें।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...

अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम की कड़ी सुरक्षा पीएम मोदी कल होंगे शामिल…

हाइलाइट : अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को...