मुर्गा-चावल के विवाद में छत से धक्का देकर मार-डाला,नशे में राजमिस्त्री ​​​​​​​ने की चौकीदार दोस्त की हत्या, पुलिस को गुमराह करने बताई डबल कहानी…

HomeCHHATTISGARHमुर्गा-चावल के विवाद में छत से धक्का देकर मार-डाला,नशे में राजमिस्त्री ​​​​​​​ने की...

Date:

बिलासपुर :01 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में सोमवार की देर रात एक युवक की लाश निर्माणाधीन काम्लेक्स के नीचे पानी में मिली। उसके शरीर पर चोंट के निशान भी मिले। बताया जा रहा है कि दोस्त से विवाद के बाद यह वारदात हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक नशे में नीचे गिर गया, जिसके चलते उसके शरीर पर चोंट लगी है। शव पानी में पड़ा मिला है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

टीआई एसआर साहू ने बताया कि ग्राम काठाकोनी निवासी सुरेश सूर्यवंशी (35) शुभम निगम के निर्माणाधीन काम्प्लेक्स में चौकीदार था। वह अकेले रहता था और निर्माण सामग्री की देख रेख करता था। लोगों ने काम्प्लेक्स के नीचे पोर्च में पानी के बीच उसका शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम रात 10 बजे मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। देर रात 1 बजे तक मौके पर पुलिस अफसर मौजूद रहे। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक शराब के नशे में पोर्च में गिर गया होगा, जिसके चलते उसके शरीर में चोंटे आई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

दोस्त के साथ विवाद, हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि दो दोस्तों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके चलते हत्या की बात कही जा रही है। लोगों ने शव को देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पीएम के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शराब पीने के बाद मुर्गा चावल लाने को लेकर हुआ विवाद

शराब पीने के बाद मुर्गा, चावल लाने के विवाद में राजमिस्त्री ने छत से धक्का देकर चौकीदार को नीचे गिराकर हत्या कर दी। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजमिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बोली- चोरी करने से मना करने पर मार डाला

पहले पुलिस ने चौकीदार के खुद से नीचे गिरने का दावा किया था। लेकिन, जब प्रत्यक्षदर्शी ने दो लोगों के बीच विवाद की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि अजीत टोप्पो भी उसके साथ रहता है। वो मुलत: सारंगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पहले पुलिस को गुमराह किया, जिसके बाद उसने बताया कि रात में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी।

इसी दौरान उसने धक्का दिया तो वो नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीआई एसआर साहू ने बताया कि चौकीदार निर्माणाधीन काम्पलेक्स का सामान चोरी कर बेचता था, जिस पर राजमिस्त्री अजीत उसे मना करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। तब मृतक ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद इसने भी उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसने धक्का दिया तो वो नीचे पोर्च में गिर गया।

राड छीन कर सिर पर किया वार फिर दिया धक्का

यह भी बताया जा रहा है कि मृतक चौकीदार विवाद के दौरान राड लेकर उसे मारने आया था। इस दौरान उसने उससे राड छीन लिया। फिर उसके सिर में वार किया, जिसके बाद उसे धक्कादेकर गिरा दिया। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है। जिससे युवक की मौत किससे हुई है, यह पता नहीं चल सका है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...