27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों में”, कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान…

HomeChhattisgarhसनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों में'', कांग्रेस बीजेपी...

Date:

रायपुर: 22 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में फिल्म कलाकार सनी लियोनी का नाम भी शामिल है”। शरारत किसने की इसकी जांच जारी है । अभी इसका पता नही चल पाया है।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीजेपी ने महतारी वंदन योजना शुरु की. योजना के जरिए लाखों महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए ट्रांसफर किया जाता है. दस किश्तों में अबतक करोड़ों रुपए इस योजना के जरिए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महातरी वंदन योजना के जरिए भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है. असल हितग्राहियों के बजाए दूसरों के खातों में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं ।

”सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का पैसा”: अभनपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन बघेल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार सनी लियोनी के नाम पर हर महीने ₹1000 जारी रही है. यह मामला सरकारी भ्रष्टाचार उजागर कर रहा है. कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल ने एक फोटो शेयर कर अपने पोस्ट में सनी लियोन का नाम और हर महीने ट्रांसफर होने वाली राशि की जानकारी दी है. कांग्रेस नेता की ओर से दी गई जानकारी सही है या गलत ये जरुर जांच का विषय है ।

मार्च से खाते में ट्रांसफर हो रही राशि: अभनपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन बघेल का कहना है कि लाभार्थी के रुप में पंजीकृत आवेदक का नाम सनी लियोनी है. इसका पंजीयन क्रमांक MVY006535575 है. दर्ज रिकार्ड में पति का नाम जॉनी सिंस बताया गया है. आवेदन में दी गई जानकारी के अनुसार सनी लियोनी का पता बस्तर के तलूर इलाके का दर्ज है. ये आवेदन पूर्व में आंगनबाड़ी के माध्यम से दर्ज किया गया है. खाते में मार्च से हर महीने ₹1000 की राशि डाली जा रही है. खाता सरकारी बैंक में है ।

दीपक बैज ने की जांच की मांग: महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है. गड़बड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं. पूरी जांच की जानी चाहिए. जांच के बाद एक बड़ा घोटाला इस महतारी वंदन योजना में सामने आएगा. ये सबसे बड़ा घोटाला होगा ।

बीजेपी विधायक का पलटवार: भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि ये साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. हमने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए ये ऐतिहासिक योजना शुरु की. योजना विष्णु देव साय सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी है. बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं. हमारी योजना के चलते वो भयभीत हैं. पिछले पांच सालों में इन लोगों ने महिलओं के लिए कुछ नहीं किया. पांच सौ देने का वादा करके भी भूल गए ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...