27.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा का शुभारंभ आज, थोड़ी देर में CM साय दिखाएंगे हरी झंडी…

HomeChhattisgarhरायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा का शुभारंभ आज, थोड़ी देर में CM साय दिखाएंगे...

Date:

रायपुर : 19 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ में 19 दिसंबर यानी आज से रायपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ ही देर में माना एयरपोर्ट से नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। साय सुबह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।

बता दें कि सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर इस हवाई सेवा को शुरू करने के बारे में चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस हवाई सेवा से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के लोगों का वर्षों का सपना साकार हो जाएगा।

रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे 72 सीटर विमान अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेगा। फ्लाइट सुबह 10.15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। पहले यात्री के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज होंगे।

फ्लाईबिग ने उड़ान के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह यात्रा अंबिकापुर, बिलासपुर व रायपुर तक तय होगी। रायपुर अंबिकापुर का शुरुआती किराया 999 रुपए रखा गया है। जिसमें बाद में बदलाव हो सकता है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related