मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में चल रहा था इलाज…

HomeCHHATTISGARHमशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में...

Date:

नई दिल्ली : 15 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया| उनको हृदय संबंधी समस्याओं के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था | केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जाकिर हुसैन के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी है |

केंद्रीय पाटिल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रसिद्ध तबलावादक और भारतीय संगीत के अद्वितीय साधक पद्म विभूषण उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है | उनका संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा से संवाद करता था और विश्वभर में भारत की पहचान को स्वर देता था | तबले की हर थाप में उनकी साधना और अप्रतिम कला की गहराई थी |”

पाटिल ने कहा, “उन्होंने न केवल भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि अपनी अनूठी शैली से इसे वैश्विक मंच पर भी प्रतिष्ठित किया | यह क्षति भारतीय संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय है | ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें | उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी | संगीत के इस दिव्य साधक को विनम्र श्रद्धांजलि.”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजापुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित, 37 बंद स्कूलों का हुआ पुनः संचालन…

बीजापुर /छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु• जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में...