22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

CG के नए डीजीपी की रेस तेज, UPSC को भेजा गया इन तीन नाम।

HomeChhattisgarhCG के नए डीजीपी की रेस तेज, UPSC को भेजा गया...

Date:

रायपुर: 08 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने तीन नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है। इस पैनल में 1992 बैच के आईपीएस पवन देव और अरुण देव गौतम के साथ 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि, पहले पांच अफसरों का पैनल तैयार किया गया था, जिसमें एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता के नाम भी थे। हालांकि, अंतिम सूची में इन दोनों नामों को शामिल नहीं किया गया।

गौरतलब है कि अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 में समाप्त होना था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया था। उस समय डीजीपी के संभावित उम्मीदवारों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम सबसे प्रमुख थे।

लेकिन ऐन वक्त पर सब कुछ बदल गया। अब जब जुनेजा का एक्सटेंशन खत्म हो रहा है, ऐसे में नए डीजीपी के चेहरे की खोजबीन तेज हो गई है। राज्य सरकार ने जिन तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा हैं, इनमें से एक नाम अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले तक घोषित कर दिए जाएंगे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related