दोकड़ा में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान

HomeCHHATTISGARHदोकड़ा में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Date:

आनन्द कुमार गुप्ता जशपुर

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत श्रमदान द्वारा लोगों को दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

जशपुर, 09 नवंबर जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत दोकड़ा में शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत दोकडा के जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, मुख्य मार्गों और चौक चौराहों एवं बाजार स्थल पर श्रमदान द्वारा सफाई करते हुए सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने आस पास स्वच्छता रखने एवं गांव तथा देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में जशपुर के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक मदन प्रेमी एवं समस्त विकासखंड समन्वयक, ग्राम पंचायत दोकड़ा के सरपंच चन्द्रकला भगत, जनप्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, सचिव, मितानिन, स्वच्छाग्रही के सदस्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी गणों ने मिलकर श्रमदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...