25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

400 रुपए के लिए किया मर्डर,पेंचिस से बुजुर्ग पर किए कई वार; बिजली का काम कराने के बाद पैसे कम दिया था…

HomeChhattisgarh400 रुपए के लिए किया मर्डर,पेंचिस से बुजुर्ग पर किए कई वार; बिजली...

Date:

बलौदाबाज़ार : 13 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 400 रुपए के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात सोते समय आरोपी ने पेंचिस को धारदार बनाकर सिर पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लांजा गांव निवासी शत्रुघ्न जोशी (75 साल) ने अपने घर में बिजली फिटिंग का काम कराया था। आरोपी कृपाराम ध्रुव (33 साल) ने इसके लिए एक हजार रुपए मांगे थे लेकिन शत्रुघ्न ने उसे 600 रुपए ही दिए।

देर रात घर में घुसकर मार डाला

आरोपी बाकी के 400 रुपए बार-बार मांग रहा था। कुछ दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी का शत्रुघ्न और उसके परिवार से भी विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साए कृपाराम शनिवार की रात उसके घर में घुस गया। उसने लोहे की पेंचिस को धारदार बनाकर शत्रुघ्न के सिर और कान से पास ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सों के विवाद के बाद वारदात

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे, बाकी अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी का पता चलते ही उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

उसने 400 रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या करने की बात कही। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। पुलिस ने आरोपी कृपाराम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...