27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छात्रों के चक्काजाम- प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता,CJ बोले- छात्रों को सड़क पर उतरने कैसे दी अनुमति,HC ने चीफ सेक्रेट्री से मांगा शपथपत्र…

HomeChhattisgarhछात्रों के चक्काजाम- प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता,CJ बोले- छात्रों को...

Date:

रायपुर : 02अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। साथ ही जिम्मेदारों से सवाल किया है कि बच्चों को इस तरह से सड़क पर उतरने की अनुमति कैसे दे दी जाती है। डिवीजन बेंच ने चीफ सेक्रेट्री को इसकी जांच कराने के साथ ही शपथ पत्र प्रस्तुत करने कहा है। ताकि, भविष्य में हाईकोर्ट में ऐसा मामला न आए। केस की अगली सुनवाई सात अक्टूबर को होगी।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच को महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि मामले को संबंधित अधिकारी ने जानकारी ली और छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

नाराज हाईकोर्ट बोला- प्रबंधन क्या कर रहा है, बच्चे सड़क पर कैसे आ रहे हैं

शासन के इस जवाब को सुनकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में किताबों और बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों हो रही है। शासन को इसे गंभीरता से देखना चाहिए। जिस तरह से बच्चे सड़क पर आ रहे हैं और कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी। आखिर, यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन का सिस्टम क्या प्रबंध कर रहा है। छात्रों को इस तरह से सड़क पर आने की अनुमति कैसे दी जा रही है।

चीफ जस्टिस बोले- समस्या है तो जिम्मेदारों से मिले अभिभावक

चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि अगर संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी में कोई है या फिर अनियमितता है तो छात्र अपने अभिभावकों के माध्यम से संबंधित प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

चीफ सेक्रेट्री कराएं जांच और हाईकोर्ट में दें हलफनामा

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य सरकार के मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले में उन्हें अपना हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है। ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना इस तरह की घटना हाईकोर्ट में न आए।

जानिए, क्यों सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स

दरअसल, रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान छात्रों ने चक्काजाम कर दिया और विधानसभा घेरने निकल गए। हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related