22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ा डांस प्रतियोगिता 01 अक्टूबर 2024 को आयोजित,प्रतिभागियों को 8 लाख से अधिक के पुरस्कार, कुल 21 डांस ग्रुप के होंगे चयन …

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ की सबसे बड़ा डांस प्रतियोगिता 01 अक्टूबर 2024 को आयोजित,प्रतिभागियों को...

Date:

रायपुर : 25 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के प्रयोगधर्मी निर्माता मोहित कुमार साहू की नई प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदा मामा 04 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुढातलाब के समीप बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नि:शुल्क समूह डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी ।

यह जानकारी रायपुर प्रेस क्लब में फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया। जिसके लिए प्रतिभागी को अपना नाम एवं संपर्क नंबर 26-27 सितंबर तक दिए गए व्हाट्सएपं नं.-7470459937 पर भेजना अनिवार्य है।
उन्होंने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि निर्माता मोहित कुमार साहू द्वारा अपनी फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इस तरह के आयोजन को छाॅलीवुड में नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम व शर्ते निम्नानुसार होंगे |

  1. प्रतियोगिता में कुल 21 डांस ग्रुप का चयन होगा |
  2. प्रत्येक ग्रुप में 12 से अधिक डांसर होंगे |
  3. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं होगी |
  4. प्रत्येक डांस ग्रुप को आने वाली एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा के गानों पर स्टेप बाई डांस करेंगे एवं डांस का विडिओ बनाकर दिए गए नंबर पर भेजना होगा |
  5. प्रतियोगिता में चयनित ग्रुप को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा |

छत्तीसगढ़ के डांस प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो इस प्रतियोगिता में भाग लेकर ना केवल अपना प्रदर्शन कर सकेंगे, जिसमें विजयी प्रतिभागी ग्रुप पुरस्कार के पात्र भी बन सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए 8,35,600/- आठ लाख पैंतीस हजार छह सौ रूपए की ईनाम घोषित है। जिसमें पुरस्कार राशि प्रथम 2,51,000, द्वितीय 2,01,000, तृतीय 1,51,000, चतुर्थ 1,00,000, पांचवी 51,000, सांत्वना पुरस्कार 5100 दिया जाएगा।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...