34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

बलरामपुर में जादू टोना के शक में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, 6 महीने बाद पुलिस ने DNA से सुलझाई गुत्थी …

HomeChhattisgarhबलरामपुर में जादू टोना के शक में 70 साल की बुजुर्ग महिला...

Date:

बलरामपुर: 06 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला का कंकाल बरामद हुआ था। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने 6 महीने बाद हत्या का खुलासा कर आरोपी कपल को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में पति-पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कपल ने पुलिस को हत्या की जो वजह बताई वह हैरान कर देगी।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 माह पहले एक वृद्ध महिला का कंकाल मिला था। उसकी पहचान करने के लिए डीएनए जांच कराई गई। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखनी देवी के रुप में पहचान की गई है। पहचान के आधार पर जांच करते हुए बलरामपुर पुलिस ने एक कपल को अरेस्ट किया। पुलिस पूछताछ में कपल ने बताया कि उन्हें उसकी टोनही होने की शंका थी, जिस कारण हत्या को अंजाम दिया था।

दरअसल, ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत इदरीकला गांव का है। गांव से 6 महीने पहले पुलिस को जंगल में एक महिला का कंकाल मिला था। पुलिस उस कंकाल के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि इदरीकला गांव के 70 वर्षीय एक महिला लापता हो गई है। उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थानें में दर्ज कराई गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया। डीएनए टेस्ट से पुलिस को इस बात की पुष्टि हो गई कि ये लाश बुजुर्ग महिला सुखनी देवी की है।

बुजुर्ग महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले को लेकर जांच आगे बढ़ाई। तब पुलिस को पता चला कि मृतिका के पड़ोसी कमल देव नगेसिया और बजंती बाई ने हत्या की है। आरोपी पति-पत्नी झारखंड के रहने वाले हैं। कपल ने मिलकर बुजुर्ग महिला को डायन और टोनही होने के शक में हत्या की थी। मर्डर करने के बाद शव को जंगल में झाड़ियों के बीच छुपा दिया था। पुलिस पूछताछ में दंपति ने बताया कि पिछले दो-तीन साल के दौरान उनके तीन बच्चों की मौत अचानक हो गई थी। बच्चों की अचानक मौत पर उन्हें शक था कि सुखनी बाई ने ही जादू टोना कर बच्चों को मरवाया होगा। इसी शंका के चलते 6 महीने पहले नवम्बर महीने में वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस नें बताया जादू टोना के शक में हुई हत्या:

एडिशनल एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सुखनी देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related