29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

राजधानी में 29 अगस्त को होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, CM साय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट…

HomeChhattisgarhराजधानी में 29 अगस्त को होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन,...

Date:

रायपुर : 27 अगस्त 2024 ९स्वतन्त्र छत्तीसगढ़ )

खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल 97 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि 76 लाख रुपए होगी, जबकि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए की राशि जमा की जाएगी। इस प्रकार, कुल मिलाकर खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की राशि वितरित की जाएगी।

वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (06), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (06), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (02), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (11), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (11) शामिल हैं।

वर्ष 2022-23 के पुरस्कारों में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (04), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (07), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (01), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (15), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (24) शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत

इस आयोजन में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, और कई अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

ख़बरें और भी, बने रहिये SWATANTRACHHATTISGARH.com के साथ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...