34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

तेलीबांधा गोलीबारी मामले में हुई एक और गिरफ्तारी पंजाब से …

HomeChhattisgarhतेलीबांधा गोलीबारी मामले में हुई एक और गिरफ्तारी पंजाब से ...

Date:

रायपुर: 25 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। 13 जुलाई को पीआरए कंपनी के सामने फायरिंग के लिए दोनों शूटरों को सुपारी की रकम देने वाले को पकड़ा है। इसी ने दोनों के एकाउंट में एक लाख रूपए जमा किए थे। इसका नाम चमन प्रकाश बताया गया है। उसे साइबर सेल की टीम ने पंजाब से पकड़ा है और उसे लेकर आज शाम तक रायपुर पहुंचेगी। पुलिस के मुताबिक चमन, अमनदीप गैंग के लिए काम करता था। इस मामले में अब तक कुल 4 पंजाब और तीन झारखंड से गिरफ्तार किए गए हैं‌।

अमनदीप वाल्मीकि ने हैंडल किया था, पुलिस को उसके बारे में यह पता चला है कि उसका भी बड़ा गैंग हरियाणा समेत नार्थ इंडिया में सक्रिय है। इससे पहले पुलिस ने अमनदीप को रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने उसे हालांकि केवल एक दिन की रिमांड पर ही पुलिस को सौंपा है। उसे आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अमन साहू गैंग और लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन युवकों ने यहां फायर किया था, पुलिस उनके पते-ठिकाने तक पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों नहीं मिले हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...