22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

गांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार-जाने खबर..

HomeChhattisgarhगांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार-जाने खबर..

Date:

जशपुर: 27 फरवरी 2023(आनंद गुप्ता)

⏺️ आईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
⏺️ आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा को सब्जी बोरे के भीतर छिपाकर ओडिसा से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे,
⏺️ आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलोग्राम कीमती रू. 01 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 06 लाख रू. जप्त,
⏺️ थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,
⏺️ मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26.02.2023 के प्रातः में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन में करेला सब्जी के नीचे 02 व्यक्ति गांजा छिपाकर तस्करी करते विक्रय करने के उद्देष्य से ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये मध्य प्रदेष की ओर जाने वाले हैं, इस सूचना पर उपरकछार नामनी बेरियर में नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से आ रही बिना नंबर का पीकअप वाहन को रोका गया एवं वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की बारीकी से ट्राली की तलाशी लेने पर 28 प्लास्टिक बोरा में करेला लोड था जिसके नीचे 01 अन्य प्लास्टिक बोरा में 10 पैकेट में मादक पदार्ब गांजा 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रू. मिलने पर जप्त किया गया, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को बैढन जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर आरोपीगण 1-हरिश कुमार शाह उम्र 24 साल निवासी कालेज मोड़ घुरीताल बैढन थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) एवं 2-अवधेश कुमार शाह उम्र 22 साल निवासी सितुलखुर्द थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को दिनांक 26.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक सकलू राम भगत, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 123 अविनाश लकड़ा, आर. 398 शैलेन्द्र मिंज, आर.छसबल 307 जयराम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related