20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एक पार्षद की सदस्यता हुई समाप्त, दूसरे पर 6 को फैसला,भिलाई निगम चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का है मामला, RTI ने किया खुलासा…

HomeChhattisgarhएक पार्षद की सदस्यता हुई समाप्त, दूसरे पर 6 को फैसला,भिलाई निगम...

Date:

भिलाई :

भिलाई नगर निगम के वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड वार्ड के कांग्रेस पार्षद नितीश यादव की सदस्या को दुर्ग संभागायुक्त ने समाप्त कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को ये बड़ा झटका है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्षद इंजी. सलमान की सदस्यता पर भी 6 मई को फैसला आ जाएगा। उनकी भी सदस्या समाप्त की जा सकती है।

न्यायालय आयुक्त दुर्ग संभाग में कांग्रेस पार्षद नितीश यादव के खिलाफ भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सिद्धार्थ यादव वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड इंडस्ट्रियल स्टेट भिलाई ने वाद प्रस्तुत किया था। इस पर सुनवाई करते हुए संभागायुक्त ने 3 मई को नितीश यादव की भिलाई नगर निगम के पार्षद पद की सदस्यता को समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत हटाया

जारी आदेश में लिखा गया है कि वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड के पार्षद नितीश कुमार यादव आरक्षित प्रवर्ग का नहीं पाया गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 19 (1) के तहत उन्हें पार्षद पद से हटाया जाता है।

सिद्धार्थ यादव ने संभागायुक्त के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद की कूटनीति का पर्दाफाश हुआ है। उसे उसके किए का फल मिला है। वो इस फैसले का स्वागत करते हैं।

इंजीनियर सलमान के मामले में फैसला 6 को

भिलाई नगर निगम के एक और पार्षद और MIC मेंबर इंजीनियर सलमान की पार्षद पद की सदस्यता पर भी फैसला आना बाकी है। उनके मामले में भी 6 मई को सुनवाई आयुक्त संभाग न्यायालय दुर्ग में होना है। ऐसा कहा जा रहा है कि सारे सबूत वार्ड 35 के कांग्रेस पार्षद इंजीनियर सलमान के खिलाफ हैं। उनकी सदस्यता को भी मतदान से ठीक एक दिन पहले समाप्त किया जा सकता है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के बल जीता चुनाव

भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा का कहना है कि भिलाई नगर पालिक निगम के उप सभापति और वार्ड 35 के पार्षद इंजीनियर सलमान ने कूटरचना करके फर्जी जाति प्रमाण पत्र के बल पर चुनाव लड़ना और जीता है। उन्होंने इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से जुटाई है।

उसमें पता चला है कि इंजीनियर सलमान ने ओबीसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र लगाया है, वो किसी नोमिता देशमुख के नाम पर जारी किया गया है। इसकी शिकायत भाजपा पार्षदों ने सुपेला थाने और नगर निगम आयुक्त से की है। मामला दुर्ग संभागायुक्त के पास लंबित है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...