34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

केसीजी में खुलेंगे 28 नये सरकारी राशन दुकान, आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च

HomeChhattisgarhकेसीजी में खुलेंगे 28 नये सरकारी राशन दुकान, आवेदन की अंतिम तिथि...

Date:

चिन्हांकित स्थानों में राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करें- डॉ सोनकर
सभी रिक्त दुकान छुईखदान विकासखंड में खुलेंगे, संचालन के इच्छुक व पात्र समूह समितियां कर सकते हैं आवेदन


खैरागढ़: 27 फरवरी 2023
कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देशानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गंडई, द्वारा जारी सूचना में केसीजी के छुईखदान विकासखंड में 28 सरकारी उचित मूल्य की दुकान खुलेंगे। समूह अथवा समितियों से विहित प्रारूप 1 में आवेदन 15 मार्च तक आमंत्रित की गई है। जो समूह अथवा समितियां उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक हों वे दिनांक 27 फरवरी से कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुईखदान को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
नये सरकारी राशन दुकान हेतु समूह व समितियों की पात्रता
केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने  लोगों की शासकीय खाद्यान्न सेवा-सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए व नई जगहों का चिन्हांकन करने के लिए विगत दिनों विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके परियालन में विभाग द्वारा जारी पत्रानुसार छः ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली(नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत, जिले में स्थित वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, उपभोक्ता सहकारी समितियां इसके लिए आवेदन कर सकती है।
केसीजी के इन स्थानों में खुलेंगे नये राशन दुकान
ये सरकारी उचित मूल्य की दुकान विकासखंड के ग्राम गोपालपुर,कुटेलीकला, कोटरा,गोकना,मोहगांव,दरबान टोला, गर्रा, देवरचा, खादी,नचनिया, भाजीडोंगरी, गोलरडीह,भोरमपुर,मुंडाटोला, आमगांव(बिडौरी),देवपुरा घाट,कोशमर्रा,कोपरो,गेरुखदान, बकरकट्टा,कटंगी, बुढ़ानभाट, देवपुरा गंडई, नादिया, पेंडरवानी, जंगलपुरघाट, वार्ड न.14 गंडई ,  वार्ड न. 15 गंडई आदि जगहों में खोला जाना है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...