31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रिश्वतखोर पर कड़ी कार्रवाई,सटोरियों से केस कमजोर करने के लिए मांगे तीन लाख,सस्पेंड किये गए…

HomeChhattisgarhरिश्वतखोर पर कड़ी कार्रवाई,सटोरियों से केस कमजोर करने के लिए मांगे तीन...

Date:

भिलाई :

पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरीश चौधरी को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल ने आईपीएल सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़े गए 3 आरोपियों के केस को कमजोर करने के एवज में 2.50 से 3 लाख रुपए की डिमांड की थी। मामला उजागर होने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लिया।

दरअसल शनिवार रात पद्मनाभपुर क्षेत्र से एंटी साइबर एवं क्राइम यूनिट (एसीसीयू) ने 2 आरोपी मृत्युंजय चंद्राकर और चिरंजीवी भाटी को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर आरोपी मनीष लेगवानी रायपुर स्थित फॉर्म हाउस में रेड डालकर से गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए एसीसीयू टीम ने तीनों आरोपियों को पद्मनाभपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में मामले की जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक हरीश चौधरी को दी गई। हरीश ने आरोपियों को बचाने के 3 लाख रुपए तक की डिमांड कर डाली।

हेड कांस्टेबल ने उन्हें प्रलोभन दिया कि यदि वे उसे पैसे देंगे तो उसका केस कमजोर कर देगा और उन्हें कोर्ट से राहत मिल जाएगी। मामले में आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों से हेड कांस्टेबल की शिकायत की गई। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक हरीश चौधरी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...