30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

मोर आवास मोर अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कुनकुरी विधायक कार्यालय का किया गया घेराव |

HomeChhattisgarhमोर आवास मोर अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा नेताओं...

Date:

मोर आवास मोर अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कुनकुरी विधायक कार्यालय का किया गया घेराव , रैली में लगे मुख्यमंत्री एवं विधायक के विरोध में नारे

जशपुर : 25 फरवरी २०२३ (आनंद गुप्ता )

मोर आवास मोर अधिकार योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों के हित में भाजपा पूरे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विधानसभावार आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को कुनकुरी विधानसभा अन्तर्गत मुख्यालय कुनकुरी में प्रदर्शन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक भरत साय, रोहित साय एवं शिवशंकर साय, सहित़ जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय के अन्तर्गत विधायक यूडी मिंज के कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ वंचित हितग्रहियों ने रैली की शक्ल में जूदेव मंच के निकट से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैण्ड, तपकरा रोड पर जनपद पंचायत परिसर के अंदर स्थित विधायक कार्यालय काघेराव करने पहुँचे और जमकर नारे बाजी की रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ता एवं वंचितों द्वारा प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक यूडी मिंज के विरूद्ध जमकर नारे बाजी की गई।

रैली प्रारंभ होने से पूर्व जुदेव मंच के निकट स्थित सनातन धर्म समिति परिसर में एक सभा का भी आयोजन किया गया , जिसमें उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार बदलने का आव्हान किया गया। प्रदेश सरकार को अपने चुनावी घोषणापत्र में किये वादो को पूरा न करने के लिये आड़े हाथों लेते हुए एक भी वादा पुरा नही करने का आरोप लगाया गया।

आम सभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गरीब की समस्या को महसूस किया उनके लिए पक्के मकान हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महती योजना लाई मगर, राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रसित कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गरीब का नुकसान कर रहे हैं। केवल छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल छोड़कर बाकी पूरे देश मे इस योजना ने करोड़ो परिवार को लाभांवित किया | प्रदेश की भुपेश सरकार पहले भी केंद्र की योजनाओं पर अपने राजनीतिक दुराग्रह का प्रदर्शन कर चुकी है। 2023 में भाजपा सरकार बनते ही हम वंचित हितग्रहियों को उनका अधिकार दिलवाएंगे हर गरीब का पक्का मकान बनवा के रहेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के अभियान में कुनकुरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, कुनकुरी मण्डल अध्यक्ष श्री नायक मिश्रा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, यश प्रताप सिह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव के साथ भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...