30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

मुख्यमंत्री एवं सांसद राहुल गाँधी ने पटेल परिवार से मुलाकात की और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी |

HomeRaipurमुख्यमंत्री एवं सांसद राहुल गाँधी ने पटेल परिवार से मुलाकात की और...

Date:

रायपुर, 25 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं सांसद श्री राहुल गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले श्री लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने श्री पटेल सहित उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज आशीर्वाद समारोह का आयोजन हो रहा था।   

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं सांसद श्री राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रूककर श्री पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि श्री लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं। उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पटेल परिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।  

 यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे। इस अवसर पर सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।  

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद  थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...