23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, सीईओ ने दिए जांच के आदेश…

HomeChhattisgarhमहतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, सीईओ ने दिए जांच के आदेश...

Date:

बिलासपुर: प्रदेश की विवाहित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वालम्बन के मकसद से शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त इसी महीने के 10 तारीख को 70 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई थी। सरकार का दावा था कि पहली क़िस्त में सरकार की तरफ से भेजी गई कुल राशि 655 करोड़ रूपये से ज्यादा थी। सरकार का यह भी दावा किया हैं कि आने वाले दिनों में भी पात्र महिलाओं को निर्बाध रूप से खातों में राशि प्राप्त होती रहेगी।

बहरहाल इन पूरी योजना को लेकर एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई हैं। बिलासपुर जिले में एक मृत महिला के नाम पर एक हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई हैं। सीईओ ने अब इस प्रकरण के जाँच के आदेश दे दिए हैं। जिसके नाम पर यह राशि जारी हुई हैं उसकी मृत्यु दो साल पहले ही हो चुकी हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के चपोरा गाँव का हैं। दरअसल मृतका चित्रा कोसले के पति सुरेंद्र कुमार कोसले के नाम से आवेदन क्रमांक एमवीवाय 001691481 महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के उद्देश्य से आवेदन में फोटो, दस्तावेज़ के साथ फर्जी हस्ताक्षर किया गया था। इसकी जांच की जिम्मेदारी ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर ने की थी। आवेदन की जांच में लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि, आवेदन सत्यापित हो गया और मृतक के खाता क्रमांक xxxxx20920 में महतारी बंधन योजना की 1 हज़ार रू राशि जाने लगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...