16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राहुल गांधी ने मुंबई के धारावी में आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत हुई 70 जनसभा की आख़िरी सभा को संबोधित किया…

HomeChhattisgarhराहुल गांधी ने मुंबई के धारावी में आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा...

Date:

मुंबई : 16 मार्च 2024.

राहुल गांधी ने मुंबई के धारावी में आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत हुई 70 जनसभा की आख़िरी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने श्रमिक न्याय की गारंटी को दोहराया जिसकी घोषणा श्री खरगे जी ने आज ही की है। मुंबई की अर्थव्यवस्था में धारावी की केंद्रीय भूमिका और पूरे भारत से आए कामकाजी लोगों के केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को देखते हुए, यह स्थान श्रमिक न्याय की बात करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त था।

श्रमिक न्याय गारंटी इस प्रकार है:

1. स्वास्थ्य अधिकार: कांग्रेस स्वास्थ्य के अधिकार कानून की गारंटी देती है। इसके अंतर्गत मुफ़्त आवश्यक डायग्नोस्टिक, दवाएं, उपचार, सर्जरी, और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर-सहित यूनीवर्सल स्वास्थ्य देखभाल की सभी सुविधाएं होंगी।

2. श्रम का सम्मान: कांग्रेस 400 रुपए प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मज़दूरी की गारंटी देती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी मनरेगा श्रमिकों के लिए न्यूनतम होगी।

3. शहरी रोज़गार गारंटी: कांग्रेस शहरी क्षेत्रों के लिए एक रोज़गार गारंटी अधिनियम लाएगी, जिसमें सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, शहरों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार ढालने और सामाजिक सेवाओं में गैप को पाटने पर ध्यान दिया जाएगा।

4. सामाजिक सुरक्षा: कांग्रेस सभी असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है।

5. सुरक्षित रोज़गार: कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा पारित श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स की व्यापक समीक्षा और श्रम के अधिकारों को मज़बूत करने के लिए उपयुक्त संशोधन करने की गारंटी देती है।

कांग्रेस मुख्य सरकारी कार्यों में रोज़गार के लिए कांट्रेक्ट सिस्टम को बंद करेगी। कांट्रेक्ट आधारित काम करवाने की इजाज़त एकदम अंतिम उपाय के रूप में होगी और इसके लिए भी स्पष्ट वजह और श्रमिकों के अधिकारों के लिए सुरक्षा की आवश्यकता होगी। निजी क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट रोज़गार के लिए सामाजिक सुरक्षा के न्यूनतम मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा |

ख़बरें और भी… हमारे व्हात्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...