31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सजल महिला ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया…

HomeChhattisgarhसजल महिला ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया...

Date:

जशपुर ब्यूरो : आनंद गुप्ता

जशपुर: आज दिनांक 7.3.2024 को सजल महिला ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें जशपुर के सभी समाज की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि माननीया विधायक रायमुनि भगत के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विशिष्ठ अतिथियों में रजनी प्रधान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, तहसीलदार जय श्री पथे मैडम, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव एवं शिकागो से आई हुई डॉक्टर त्रिपद मैडम सम्मिलित थी। इसके अलावा इसके अलावा पार्षद श्रीमती नीतू गुप्ता, प्रतिमा भगत पूर्व सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता,मुन्नी गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता सावित्री निकुंज पूर्व बीडीसी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।


कार्यक्रम में मंत्रोच्चार श्रीमती सरिता साहू द्वारा किया गया पश्चात् अतिथियों का स्वागत गान शशि साहू, सरिता साहू ,डोली कुशवाहा, रीना सोनी ,किरण महतो एवं अभिलाषा गुप्ता द्वारा किया गया। हारमोनियम पर अंशिका साहू और तबले पर यश साहू ने साथ दिया। स्वागत गान के बाद मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूलों के पौधे देकर सजल सदस्यों द्वारा किया गया। अतिथियों के अलावा उपस्थित सभी का पुष्प वर्षा के साथ सजल ग्रुप के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात सजल का प्रस्तावना श्रीमती ममता सिन्हा के द्वारा पढ़ा गया जिसमें उन्होंने बताया कि सजल ग्रुप द्वारा अपने ग्रुप की सक्रियता के बारे में उन्होंने बतलाया कि कैसे सजल ग्रुप की प्रत्येक महिलाएं सक्रिय रहकर अपना कार्य करती हैं। नारी शक्ति को समर्पित शशि साहू के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। फिर श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा महिला दिवस पर ओजपूर्ण भाषण दिया गया। अनीता गुप्ता द्वारा कविता पाठ किया गया। इसके बाद सजल ग्रुप के द्वारा जशपुर जिले के पांच, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें जशपुर जिले की दो ऑटो ड्राइवर रीता माधुरी, जिन्होंने बी ए एवं डी एड करने के बाद इस पेशे को अपनाया।

विधायक रायमुनी भगत जो घर एवं गांव वालों के विरोधों के बावजूद इस पेशे को अपनाया ।अंजली गुप्ता जो विकलांग है एवं बहुत अच्छा चित्र बनाती है, मेहंदी लगाती है और स्केच आर्टिस्ट है ।सरिता थवाईत जो प्राइवेट स्कूल में पढाने के बावजूद भी अचार ,पापड़ ,बड़ी बनाकर घर संभालते हुए संघर्षरत हैं ।अलीमा कुजूर सीएससी ,जो प्रतिदिन 80 किलोमीटर की यात्रा करती है और अपने कार्य को जोश पूर्वक करती हैं, इन महिलाओं का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं साड़ी द्वारा किया गया। पुरस्कार के अगले क्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान था इसके लिए सजल ग्रुप द्वारा 5 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें श्रीमती शीला गुप्ता जी ,श्रीमती सत्यवती अम्बष्ट जी, श्रीमती उमा देवी पांडे जी ,सुषमा सिन्हा जी एवं पैरों बाई थी। ये सभी महिलाएं सामाजिक ,शिक्षा ,चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में अपने समय में संघर्षरत रही एवं अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। और अनगिनत उपलब्धियां उनके जीवन काल में रही है।सजल ग्रुप द्वारा उन्हें शॉल , स्वेटर एवं फूलों का हार पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

माननीय विधायक महोदया एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा उन्हें सजल स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें महिलाओं के अधिकारों की बात की गई । रोजगार अधिकारी के द्वारा कहा गया की बेटा बेटी एक समान है फिर बेटियों को वह सम्मान क्यों नहीं मिलता। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। तहसीलदार अपने उद्बोधन में सजल ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी लोग घर परिवार देखते हुए कामकाजी होते हुए भी इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहें हैं तो आप बधाई के पात्र हैं और कभी भी आवश्यकता हो तो आप मुझसे संपर्क कर सकती हैं | मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगी।

छत्तीसगढ़ की पहली महिला ऑर्थो सर्जन डॉ मधुलिका श्रीवास्तव के द्वारा भी महिलाओं के उत्थान की बात की गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने वास्तव में उन्हें चुना है जो इस सम्मान के हकदार हैं।आदरणीया विधायक महोदया द्वारा अपने उदबोधन में संस्कार, संस्कृति एवं शिक्षा की बात की गई तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से भी नारी शक्ति को एकजुट होने की बात की गयी। श्रीमती सीमा गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति साहनी द्वारा युगल मंच संचालन अद्भुत रहा । उन्होंने सजल ग्रुप की सभी सदस्यों ,श्रीमती ममता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, ज्योति साहनी, सरिता साहू, अभिलाषा गुप्ता, किरण महतो, डोली कुशवाहा ,अनीता गुप्ता, अनीता चौधरी ,मंजुला झा, हेमा शर्मा ,रीना सोनी ,शशि साहू एवं कंचन सिंह का परिचय बड़े ही रोचक ढंग से करवाया गया। सजल सदस्य सीमा गुप्ता के द्वारा बताया गया की अभी यह उनके द्वारा आयोजित पहला कार्यक्रम था अगले वर्ष वह इससे भी वृहद कार्यक्रम करेंगे और पूरे वर्ष में उनके द्वारा जो सामाजिक कार्य किया जाता है वह भी निरंतर चलता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में अभिलाषा गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

ख़बरें और भी…हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...