27.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने समीक्षा बैठक ली एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई करने दिए सख्त निर्देश दिए …

HomeRaipurप्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने समीक्षा बैठक ली एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई...

Date:

रायपुर : प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजिम के रेस्ट हाउस में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी शासन के मंशानुरूप कार्य करें।

शासन द्वारा सभी वर्गों के हित के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा हैं। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, वनमण्डलाधिकारी  मणिवासगन एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।  कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने जिले के भौगोलिक स्थितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

मंत्री बघेल ने समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी मार्गदर्शन एवं निर्देश दिये हैं। खाद्य विभाग के समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का भण्डारण सुनिश्चित हो। सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड नवीनीकरण कराने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जन केन्द्र से धान उठाव एवं जमा करने की जानकारी ली।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव 87 प्रतिशत हो चुका है। अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी गांवो के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थलों के ठेकेदारों द्वारा सही तरीके से निर्माण कार्य नहीं किए जा रहे ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। 

मंत्री बघेल ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग द्वारा बजट में स्वीकृत कार्यो की जानकारी लेते हुए उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देष दिये। इसके अलावा मनरेगा, जॉब कार्ड, भुगतान की स्थिति, ऑगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक लिंकेज, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिषन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय कार्यो की जानकारी ली। वन विभाग के समीक्षा के दौरान वनमण्डाधिकारी ने बताया कि राज्य कैम्पा मद से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत जिले के 687 किसानों द्वारा 58 लाख से अधिक पौधे का रोपण किया गया है। वनधन योजना के क्रियान्वयन के लिए 216 ग्राम स्तर एवं 28 हॉट बाजार स्तर पर लघु वनोपज का कार्य किया जा रहा है। वनोपज के प्राथमिक प्रसंस्करण अंतर्गत 04 वन धन विकास केन्द्र की स्थापना देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद एवं छुरा में किया गया है। वानिकी वर्ष 2023-24 में 38 प्रकार के लघु वनोपज को एमएसपी एवं 27 प्रकार के वनोपज को एसपी दर पर कुल 65 वनोपजों का संग्रहण किया जायेगा। पीएम जनमन योजना अंतर्गत वनधन केन्द्र विकास के स्थापना की गई है। इसके अलावा कृषि, पीएम किसान, महिला एवं बाल विकास विभाग,समाज कल्याण, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहित अन्य विभागों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...