24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के 11,591 फॉर्म रिजेक्ट…पुरुषों ने भी भर दिए आवेदन…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के 11,591 फॉर्म रिजेक्ट...पुरुषों ने भी भर...

Date:

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए अंतिम सूची आ गई है। योजना में कुल 11 हजार 591 फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं। ये फॉर्म गलत जानकारी या दस्तावेज के चलते रिजेक्ट हुए हैं। इसमें से कुछ फॉर्म तो जिनकी शादी नहीं हुई उन्होंने भी भरा है। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी।

योजना के तहत 72 लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए थे।

योजना के तहत 72 लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए थे।

नोडल अधिकारियों ने इस तरह के आवेदन रिजेक्ट किए

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि ऐसी महिलाएं जो अपने पति के साथ रह रही हैं, लेकिन उन्होंने परित्यक्ता का सर्टिफिकेट लगा दिया है उनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी नहीं हुई है उन लोगों ने भी आवेदन फॉर्म भरा है। इसके अलावा कुछ जिलों में पुरुषों ने भी आवेदन फॉर्म भरा जिन्हें जांच के दौरान ही निरस्त कर दिया गया। साथ ही इनकम टैक्स देने वाले और सरकारी नौकरी में परिजनों के होने के बावजूद आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं का फॉर्म भी रिजेक्ट किया गया है।

महतारी वंदन योजना के नोडलों के अनुसार सबसे ज्यादा फॉर्म कोंडागांव, दुर्ग, बिलासपुर, बलरामपुर और रायगढ़ में रिजेक्ट हुए है। इसी तरह से सबसे कम आवेदन फॉर्म मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सरगुजा, सुकमा, कोरिया और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में रिजेक्ट हुए हैं।

इन जिलों से इतने आवेदन आए और रिजेक्ट हुए:

जिलाआवेदनरिजेक्ट
रायगढ़3 लाख 13 हजार 379515
जांजगीर-चांपा2 लाख 88 हजार 939129
बलरामपुर3 लाख 49 हजार 681653
कोंडागांव1 लाख 36 हजार 680729
कवर्धा2 लाख 54 हजार 876499
सूरजपुर2 लाख 14 हजार 567170
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी95 हजार 8956
गरियाबंद1 लाख 89 हजार 163286
बेमेतरा2 लाख 63 हजार 711213
सारंगढ़-बिलाईगढ़1 लाख 89 हजार 163416
रायपुर5 लाख 63 हजार 413430
राजनांदगांव2 लाख 58 हजार 198364
सक्ती2 लाख 11 हजार 282209
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई1लाख 14 हजार 713157
मुंगेली2 लाख 52 हजार 46695
बालोद2 लाख 57 हजार 68907
दंतेवाड़ा56 हजार 63626
धमतरी2 लाख 73 हजार 19570
जशपुर2 लाख 29 हजार 631573
कोरबा3 लाख 8 हजार 363288
कांकेर2 लाख 47 हजार 109390
बस्तर1 लाख 90 हजार 357294
दुर्ग4 लाख 21 हजार 701649
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर1 लाख 05 हजार 844280
बिलासपुर4 लाख 12 हजार 716641
सरगुजा2 लाख 39 हजार 12944
कोरिया61 हजार 90784
सुकमा52 हजार 32471
जीपीएम95 हजार 982113
महासमुंद3 लाख 46 हजार 953373
नारायणपुर27 हजार 503123
बीजापुर35 हजार 465309
बलौदा बाजार3 लाख 49 हजार 681335
महतारी वंदन योजना के पात्र एवं अपात्र हितग्राही संख्या सूची

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...