छोटे भाई की गोली मारकर हत्या…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछोटे भाई की गोली मारकर हत्या...

Date:

रायपुर :

रायपुर में आधी रात रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 के एक मकान में रहने वाले बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ा भाई पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक और आरोपी की मां के मुताबिक दोनों भाई उनसे अलग रहते थे और ऐव्योरॉन टेक्नोलोजी प्रा. लि. नाम से ड्रोन सप्लाई का बिजनेस करते थे और मैग्नेटो मॉल स्थित ऑफिस साथ जाते थे।

बताया गया कि आरोपी पीयूष झा शराब पीने का आदी था और रोजाना दोनों के बीज जमकर विवाद होता था। हालांकि विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसी युवती को लेकर आरोपी पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था। आधी रात को अपने ही घर में हत्या के बाद आरोपी पीयूष झा ने कैपिटल होम्स सड्डू में रहने वाली अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना दी और गन समेत मौके से थार जीप से फरार हो गया।

वहीं परिजनों के मुताबिक आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर अलसुबह FSL की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव को भेजा जायेगा। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बड़े भाई पियूष झा की तलाश शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...