29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अमित शाह ने जांजगीर में भरी हुंकार, कहा – मोदी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जाएंगे…

HomeChhattisgarhअमित शाह ने जांजगीर में भरी हुंकार, कहा – मोदी को फिर...

Date:

बिलासपुर :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांजगीर में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुरू किया | उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है | देश को विकसित और विश्वगुरु बनाने वाला चुनाव है | मोदी जी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जाएंगे |

अमित शाह ने जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प शंखनाद रैली के लिए आया हूं | भारत को 2014 में 11 में से 10 सीटें दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें दी, अभी विधानसभा में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को हटाया | कांग्रेस सरकार ने न नक्सलवाद पर लगाम कसी, न भ्रष्टाचार बंद हुआ | शाह ने कहा कि मैं राम के ननिहाल में आया हूं | छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है | मोदी जी ने 500 वर्षों के इंतजार को खत्म किया | अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई | छत्तीसगढ़ में सरकार बने कुछ दिन ही हुए हैं और विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है |

इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम कदम उठाना शुरू कर दिया है, दो साल का बोनस राशि किसानों के खाते में भेज दिया है | 21 क्विंटल धान की खरीदी की और जल्दी ही बाकी राशि भी देंगे, महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट को इस बार जिताकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है |

ख़बरें और भी ..हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related