16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पूर्व क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर का हृदयाघात से निधन …

HomeInternationalपूर्व क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर का हृदयाघात से निधन ...

Date:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार ने दी। पीटीआई के अनुसार उनकी पत्नी ने एक स्थानीय वेबसाइट को बताया कि उनकी एक सर्जरी हुई थी, जिसके बात उनको कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। इसी के चलते उनको कार्डियक अरेस्ट हो गया। वह बेहोश हो गए और दुर्भाग्य से कभी नहीं उठ सके।

प्रॉक्टर एक तेज गेंदबाज और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज थे, जिन्होंने सात टेस्ट मैच खेले। हालांकि रंगभेद में उनका नाम आने के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया। हालांकि क्रिकेट में उन्होंने वापसी की लेकिन एक गेंदबाजी के तौर पर नहीं बल्कि एक कोच के रूप में और उनकी कोचिंग में टीम ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। बाद में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी के पैनल में भी नियुक्त किया गया और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं के संयोजक के रूप में भी काम किया। प्रॉक्टर ने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले, जिसमें 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 अर्द्धशतक के साथ 21,936 रन बनाए। उन्होंने 19.53 की औसत से 1,417 विकेट भी लिए।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...