16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बालोद के फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से हैवानियत, तीन युवकों ने नशे में दिया घटना को अंजाम…

HomeChhattisgarhBalodबालोद के फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से हैवानियत, तीन...

Date:

जिले में  फैंसी स्टोर में काम करने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और धारा 294,506, 323,376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती गुंडरदेही नगर के एक फैंसी स्टोर में काम करती थी। वह अपने घर लौट रही थी। नशे में चूर तीन युवकों ने उसका शहर के एक चौक से रेकी करते हुए पीछा किया। सुनसान क्षेत्र देखकर बलपूर्वक अपहरण कर खेत खलिहान की ओर ले जाकर तीनों ने युवती से मारपीट की और घटना को अंजाम दिया। प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामला सेंसिटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। युवती की शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती घटना से सदमे में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों ने युवती को रेलवे पुल के नीचे छोड़ दिया था। 

पूरे मामले में पुलिस से ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आ पा रही है, वहीं 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय इस थाना क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे। इस कारण पुलिस महकमे में हलचल है। 

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...